मुंबई के प्रभादेवी स्थित मोतीलाल ओसवाल टावर्स में आज *Rotary India National CSR Awards – Western Zone Ceremony* का आयोजन
मुंबई के प्रभादेवी स्थित मोतीलाल ओसवाल टावर्स में आज *Rotary India National CSR Awards – Western Zone Ceremony* का आयोजन किया गया।
इस समारोह का आयोजन *Rotary Club of Bombay Pier* द्वारा किया गया, जिसमें देशभर की 29 कंपनियों को उनके उत्कृष्ट *कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR)* कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि* थे मोतीलाल ओसवाल, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर – मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, जबकि *विशिष्ट अतिथि* के रूप में अभिनेता एवं समाजसेवी *सोनू सूद* उपस्थित रहे। सोनू सूद को उनके समाजसेवा कार्यों के लिए *Rotary Humanitarian Award* से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर *Rotary District Governor डॉ. मनीष मोटवानी* तथा कई प्रतिष्ठित रोटेरियन और CSR क्षेत्र के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
रोटरी क्लब की अध्यक्ष *रोटेरियन नूपुर देसाई* ने कहा — *“यह अवॉर्ड्स कॉरपोरेट और रोटरी के बीच साझेदारी और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।”*
इन विजेताओं को अब *13 नवंबर* को *नई दिल्ली* में होने वाले *राष्ट्रीय फाइनल समारोह* में सम्मानित किया जाएगा।




Comments