*विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे नॉर्थ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

 

मुंबई, 9 अक्टूबर 2025 –

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे नॉर्थ द्वारा आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम “कैसे सामाजिक कारक मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं” विषय पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम वाय. बी. चव्हाण सेंटर, नरीमन पॉइंट में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, छात्र और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।


इस अवसर पर माणव फाउंडेशन और यशवंतराव चव्हाण सेंटर के सहयोग से एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित प्रेरणादायक कहानियों और अनुभवों को प्रदर्शित किया गया।


रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे नॉर्थ के अध्यक्ष रोटेरियन कमल चोकसी ने बताया कि समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर अब भी पर्याप्त बातचीत नहीं होती, जबकि यह हर व्यक्ति के जीवन से जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों में जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।



वही कार्यक्रम की पैनल चर्चा में विशेषज्ञों ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए।


श्री सचिन चिदंबरम, जो भावनात्मक सहयोग और आत्महत्या रोकथाम के विशेषज्ञ हैं, ने युवाओं में बढ़ती वर्चुअल निर्भरता पर चिंता जताई और बताया कि समाज को युवाओं में संवाद, सामाजिक जुड़ाव और भावनात्मक संतुलन को प्रोत्साहित करना चाहिए।


सुश्री शुभदा मैत्रा, (पूर्व अध्यापिका, टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान – TISS) ने अपने वक्तव्य में बताया कि महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक, जैविक और सांस्कृतिक कारकों से गहराई से प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता और संवाद की कमी महिलाओं पर मानसिक दबाव बढ़ाती है।

कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति खुला संवाद, समझ और सहानुभूति को बढ़ावा देना था। चर्चा के दौरान उपस्थित लोगों ने यह स्वीकार किया कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को सामान्य बातचीत का हिस्सा बनाना आज की जरूरत है।



Comments

Popular posts from this blog

प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री ग्रामसडक योजनेतील कंत्राटी कर्मचाऱ्यांचा उपोषण आंदोलन

जब आस्था ही अपराध बन जाए: पेयवंद नईमी की कहानी

हरवलेली पिशवी, सापडलेली माणुसकी