राजस्थान भीलवाड़ा प्रताप नगर की पुलिस फिर कर रही है सरगमी से उल्हासनगर के जींस व्यापारियों की तलाश।
उल्हासनगर ४ के कुछ झोल छाप जींस व्यापारियों ने फिर करोड़ों का चूना लगाया है भीलवाड़ा के मिल वालों को। राजस्थान भीलवाड़ा प्रताप नगर की पुलिस आज उल्हासनगर शहर आ चुकी है। खबर यह की की उल्हासनगर के झोल छाप जींस व्यापारियों ने भीलवाड़ा से करोड़ो का माल मंगाया और जब पैसे चुकाने की भारी आए तब शहर से फरार हो गए। सूत्रों की माने तो इस कांड में मुख्य रूप से उल्हासनगर भाजपा ५ के मंडल अध्यक्ष बंटी कुरसीजा का नाम सामने आ रहा है। शाम से बंटी कुरसिजा और उसके कुछ झोल छाप साथी का मोबाइल संपर्क से बाहर है। सूत्रों के मुताबिक यह मामला कुछ १४ — १५ करोड़ का बताया जा रहा है । राजसथन भीलवाड़ा प्रताप नगर पुलिस स्टेशन ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।.







Comments